(Set1) (Set2)
(Questions-Set1)
1.”स्वर्ण से नहीं वरन् स्त्रियों और पुरुषों से एक राष्ट्र मजबूत और महान बनता है…”यह कथन किसका है?
2 “एशिया में बहुत अधिक स्थानों पर कम लोग और कम स्थानों पर बहुत अधिक लोग रहते हैं..”यह कथन किसका है?
3. 21वीं सदी के प्रारंभ में विश्व की जनसंख्या कितनी हो गई है?
4. विश्व जनसंख्या का कितने प्रतिशत भाग केवल 10% स्थल भाग पर निवास करता है?
5. दुनिया के 10 सर्वाधिक आबाद देशों में कितने प्रतिशत जनसंख्या रहती है?
6. विश्व के 10 सर्वाधिक आबाद देशों में से 6 किस महाद्वीप में है?
7. एशिया के 6 सर्वाधिक आबाद देश कौन से हैं?
8. जनसंख्या घनत्व निकालने का सूत्र क्या है?
9. एशिया महाद्वीप का जनसंख्या घनत्व(2018) कितना है?
10. जनसंख्या वृद्धि किसे कहते हैं?
11. जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि कैसे ज्ञात की जाती है?
12. जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि क्या है?
13. जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि क्या है?
14. जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले कोई दो भौगोलिक कारक बताएं।
15. जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले कोई दो आर्थिक कारक बताएं।
16. किसी स्थान की जनसंख्या में परिवर्तन लाने वाले तीन घटक क्या है?
17. अशोधित जन्म दर ज्ञात करने का सूत्र क्या है?
18. अशोधित मृत्यु दर ज्ञात करने का सूत्र क्या है?
19. प्रवास में उदगम स्थान किसे कहते हैं?
20. प्रवास में गंतव्य स्थान किसे कहते हैं?
21. मुंबई की ओर प्रवास करने वालों में 22% कौन है?
22. किसी स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान पर प्रवास हेतु जाना क्या कहलाता है?
23 आप्रवास क्या है?
24. यूरोप का जनसंख्या घनत्व (2018) कितना है?
25. जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि किसे कहते हैं?
(Questions-Set2)
1. ईसा की पहली शताब्दी में विश्व की जनसंख्या कितनी मानी जाती है?
2. औद्योगिक क्रांति शुरू होने के समय 1750 ईस्वी में विश्व की जनसंख्या कितनी हो गई थी?
3. 1804 में विश्व की जनसंख्या कितनी हो गई थी?
4. छह से सात अरब होने में विश्व जनसंख्या को कितना समय लगा?
5. 1960 में विश्व की आबादी कितनी हो गई थी?
6. विश्व की आबादी 1974-75 में कितनी हो गई थी?
7. 1999 में विश्व की आबादी कितनी हो गई थी?
8. विश्व जनसंख्या को एक अरब से 2 अरब होने में कितना समय लगा था?
9. 1987 में विश्व की जनसंख्या कितनी हो गई थी?
10. प्रति वर्ष कितने लोग विश्व जनसंख्या में जुड़ जाते हैं?
11. भारत की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर कितनी है?
12. बांग्लादेश तथा वर्षा वनों के आदिवासी जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत की किस अवस्था से संबंधित है?
13. जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत की दूसरी अवस्था से गुजर रहे किन्हीं दो देशों के नाम लिखें।
14. कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत की किस अवस्था में है?
15. किस विद्वान ने अपने जनसंख्या सिद्धांत(1798) में कहा था कि अकाल,बीमारी तथा युद्ध द्वारा ही जनसंख्या वृद्धि में गिरावट होगी?
16. जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत की किस अवस्था में जनसंख्या सबसे तीव्र गति से बढ़ती है जिसे जनसंख्या विस्फोट वाली अवस्था भी कहते हैं?
17. जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत की किस अवस्था में जनसंख्या या तो स्थिर हो जाती है या बेहद धीमी गति से बढ़ती है?
18. सबसे कम जनसंख्या वृद्धि दर किस महाद्वीप की है?
19. विश्व जनसंख्या को सबसे पहले एक करोड़ होने में कितने वर्षों का समय लगा था?
20. कुछ विकसित राष्ट्रों को अपनी जनसंख्या दोगुना करने में कितना समय लगेगा?