Geography

अध्याय 2- पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास

अभ्यास के सभी प्रश्नोत्तर

1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए –
(i) निम्नलिखित में से कौन सी संख्या पृथ्वी की आयु को प्रदर्शित करती है?
(क) 46 लाख वर्ष
(ख) 4.6 अरब वर्ष
(ग)  13.7 अरब वर्ष
(घ)  13.7 खरब वर्ष

उत्तर- (ख) 4.6 अरब वर्ष

(ii). निम्न में से कौन सा तत्व वर्तमान वायुमंडल के निर्माण व संशोधन में सहायक नहीं है?
(क) सौर पवन
(ख) गैस उत्सर्जन
(ग)  विभेदन
(घ) प्रकाश संश्लेषण

उत्तर-(ग)  विभेदन

(iv). पृथ्वी पर जीवन निम्नलिखित में से लगभग कितने वर्षों पहले आरंभ हुआ ?
(क) 1 अरब 37 करोड़ वर्ष पहले
(ख) 460 करोड़ वर्ष पहले
(ग)  38 लाख वर्ष पहले
(घ) 3 अरब 80 करोड़ वर्ष पहले

उत्तर-(घ) 3 अरब 80 करोड़ वर्ष पहले

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।
(i) विभेदन प्रक्रिया से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-सौरमंडल में पृथ्वी की उत्पत्ति के समय अत्यधिक ऊष्मा उत्पन्न हुई।  इस प्रकार उत्पन्न अत्यधिक तापमान के कारण पृथ्वी आंशिक रूप से द्रव अवस्था में रह गई और तापमान की अधिकता के कारण हल्के तथा भारी घनत्व वाले पदार्थ मिश्रण में से अलग-अलग होना शुरू हुए। इस अलगाव से भारी पदार्थ जैसे लोहा आदि पृथ्वी के केंद्र में चले गए जबकि हल्के पदार्थ ऊपर भूपर्पटी के रूप में जम गए। इस प्रकार हल्के तथा भारी घनत्व वाले पदार्थों के एक- दूसरे से अलग होने की प्रक्रिया को विभेदन कहा जाता है। विभेदन की इस प्रक्रिया के कारण पृथ्वी में अलग-अलग परतें मिलती है।

(ii) प्रारंभिक काल में पृथ्वी के धरातल का स्वरूप क्या था?

उत्तर- प्रारंभ में पृथ्वी चट्टानी, गर्म तथा वीरान ग्रह थी। अधिक ऊष्मा से उत्पन्न तापमान के कारण पृथ्वी आंशिक रूप से द्रव अवस्था में थी। धीरे-धीरे विभेदन प्रक्रिया के द्वारा हल्के तथा भारी घनत्व वाले पदार्थ एक दूसरे से अलग हुए । चंद्रमा की उत्पत्ति के दौरान पुनः तापमान बढ़ा और यह विभेदन प्रक्रिया का दूसरा चरण था। इन सब से पृथ्वी में अलग-अलग परतें बनी। भूपर्पटी हल्के पदार्थों से बनी है जबकि क्रोड भारी घनत्व वाले पदार्थों से निर्मित है।

(iii) पृथ्वी के वायुमंडल को निर्मित करने वाली प्रारंभिक गैसें कौन सी थी?

उत्तर- पृथ्वी के प्रारंभिक वायुमंडल में हाइड्रोजन तथा हीलियम गैस की प्रधानता थी। किंतु सभी पार्थिव ग्रहों की भांति पृथ्वी से भी प्रारंभिक वायुमंडल सौर पवनों के कारण दूर धकेल दिया गया या समाप्त हो गया। यह वायुमंडल के विकास की पहली अवस्था थी।
बाद में पृथ्वी के धीरे-धीरे ठंडा होने तथा विभेदन प्रक्रिया के कारण बहुत सारी गैसें तथा जलवाष्प बाहर निकले जिनसे आज के वायुमंडल का उद्भव हुआ। वह प्रक्रिया जिससे पृथ्वी के भीतरी भागों से गैसें बाहर आई, उसे गैस उत्सर्जन कहा जाता है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:
(I) बिग बैंग सिद्धांत का विस्तार से वर्णन करें।

उत्तर- आधुनिक समय में ब्रह्मांड की उत्पत्ति के लिए सर्वमान्य सिद्धांत बिग बैंग सिद्धांत है जिसे विस्तारित ब्रह्मांड परिकल्पना भी कहा जाता है। 1920 में एडविन हब्बल द्वारा प्रस्तुत इस सिद्धांत में बताया गया कि ब्रह्मांड का निरंतर विस्तार हो रहा है। समय बीतने के साथ-साथ आकाशगंगाएँ एक- दूसरे से दूर होती जा रही हैं।
इसे हम आंशिक रूप से एक गुब्बारे के उदाहरण से समझ सकते हैं। एक गुब्बारे पर कुछ निशान लगा लेते हैं और फिर इसे हम फुलाते हैं तो पाएंगे कि उन निशानों के बीच दूरी बढ़ रही है।
इस प्रकार वैज्ञानिक मानते हैं कि आकाशगंगा ओं के बीच दूरी बढ़ रही है।
इस सिद्धांत के अनुसार ब्रह्मांड का विस्तार में चरणों में हुआ है-
1. आरंभ में सभी पदार्थ जिनसे ब्रह्मांड बना है, एक छोटे गोले के रूप में एक ही स्थान पर स्थित थे जिसका आयतन अत्यधिक सूक्ष्म किंतु तापमान और घनत्व अत्यधिक था।
2. आज से 13.7 अरब वर्ष पहले इस गोले में एक महा विस्फोट हुआ जिसे बिग बैंग कहा गया।
3. विस्फोट के बाद 1 सेकंड के कम समय में ही वृहत् विस्तार हुआ। आरंभिक 3 मिनट के अंदर ही पहले परमाणु का निर्माण हुआ।
4. बिग बैंग से 3 लाख वर्षों के दौरान तापमान 4500 डिग्री केल्विन तक गिर गया और परमाणवीय पदार्थ का निर्माण हुआ। ब्रह्मांड पारदर्शी हो गया।
5. ब्रह्मांड का विस्तार आज भी जारी है। हालांकि विस्तार की गति धीमी हो गई है।

(ii) पृथ्वी के विकास संबंधी अवस्थाओं को बताते हुए हर अवस्था/ चरण को संक्षेप में वर्णित करें।

उत्तर- पृथ्वी की उत्पत्ति आज से 460 करोड वर्ष पूर्व हुई मानी जाती है। पृथ्वी की उत्पत्ति से लेकर वर्तमान समय तक विभिन्न प्रक्रियाएँ तथा घटनाएं चलती रही हैं। इस संपूर्ण अवधि को विभिन्न इयान, महाकल्प, कल्प तथा युग में बांटा गया है। इसका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है।
1. आज से 13.7 अरब वर्ष पहले बिग बैंग घटना के कारण ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई। सूर्य तथा अन्य तारों का निर्माण आज से 5 अरब वर्ष पूर्व हुआ।
2. आज से लगभग 3.8 अरब वर्ष जीवन की उत्पत्ति एक कोशिकीय जीव के रूप में शुरू हुई।
3. लगभग 250 से 300 करोड़ वर्ष पहले प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया विकसित हुई और आज से लगभग 200 करोड वर्ष पूर्व वायुमंडल ऑक्सीजन की मात्रा से पूर्ण रूप से भर गया।
4. आज से लगभग(43.8- 50 करोड वर्ष पूर्व) ओर्डोविसयन कल्प में पहली मछली का उद्भव हुआ।
5. सिलरियन कल्प(40.8-43.8 करोड़ वर्ष पूर्व) में पौधों के रूप में स्थल पर जीवन के प्रथम चिन्ह बने।
6. कार्बोनिफरस कल्प में (28.6-36 करोड़ वर्ष पूर्व) पहले रेंगने वाले जीव तथा रीड की हड्डी वाले जीव धरती पर थे।
7. ट्रियासिक कल्प (20.8-24.5 करोड़ वर्ष पूर्व) मेंढक तथा समुद्री कछुआ धरती पर उपस्थित थे। जुरासिक कल्प(14.4-20.8 करोड़ वर्ष पूर्व) को डायनासोर का युग कहा जाता है। क्रीटेशियस कल्प में डायनासोर धरती से विलुप्त हो गए।
8. तृतीय कल्प के अधिनूतन युग में(2.4-3.7 करोड़ वर्ष पूर्व) मानव से मिलता-जुलता वनमानुष धरती पर था।
9. अतिनूतन युग (20 से 50 लाख वर्ष पूर्व) में आधुनिक मनुष्य के पूर्वज धरती पर आए।
10. चतुर्थ कल्प के अत्यंत नूतन युग में आदिमानव धरती पर थे। आधुनिक मानव आज से 10000 वर्ष पूर्व अभिनव युग में धरती पर अवतरित हुए।

You cannot copy content of this page